Saturday, July 27, 2024
Homeबिलासपुरपशुशाला में अचानक लगी आग.. जिंदा झुलसी महिला

पशुशाला में अचानक लगी आग.. जिंदा झुलसी महिला

बिलासपुर : बिलासपुर जिला के अंतर्गत पशुशाला में अचानक आग लग गई जिसमें एक महिला झुलस गई। यह महिला पशुशाला में लगी आग से पशुओं को बचाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच वह बुरी तरह से जल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बिलासपुर की विजयपुर पंचायत में शुक्रवार रात को हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पशुशाला में आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस की कार्यवाही जारी है।

Most Popular