Thursday, June 26, 2025
Homeजन चेतनास्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

रेणुका गौतम, लाहौल स्पीति : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा में विश्व पर्यावरण दिवस सोमवार को मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने बतौर मुख्यातिथि और एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी ने बतौर विशिष्ट अथिति शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य ने पर्यावरण दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने स्कूली बच्चों को शपथ भी दिलाई। इसके साथ ही बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्पीति के लोग सदैव ही पर्यावरण और वृक्षों की संभाल को लेकर जागरूक है।प्राकृतिक खेती इसी का जीता जागता उदाहरण है। वर्तमान समय में पर्यावरण की चिंतनीय दशा पर भी उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज कई देश पर्यावरण में हो रहे बदलावों से चिंतित है। हर साल पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है। हमें अपनी दैनिक गतिविधि में पर्यावरण को सहेजने वाली चीजें शामिल करनी चाहिए। प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, बल्कि इको फ्रेंडली उत्पादों को अपनाना होगा। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए खुले में कूड़ा न फैलाएं, बल्कि इसका निपटारा ठोस कूड़ा निस्तारण केंद्र के माध्यम से होना चाहिए।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्कूली बच्चों की अहम भूमिका पर उन्होंने प्रकाश डाला और कहा कि छात्रों को पर्यावरण के संबंध को लेकर अपनी भूमिका समझनी होगी। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और इसके प्रति जागरूक भी किया। इस मौके पर स्कूली छात्र एवं छात्राओं को पौधा रोपण के महत्व और पृथ्वी पर इसके सुखद प्रभावों को बताया गया।

इस अवसर पर एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। वहीं कन्या छात्रावास में छात्राओं ने पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Most Popular