Saturday, April 19, 2025
Homeकुल्लूप्रसिद्ध रंगमंच अभिनेता मनोहर सिंह जयन्ती उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

प्रसिद्ध रंगमंच अभिनेता मनोहर सिंह जयन्ती उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

रेणुका गौतम, कुल्लू : प्रसिद्ध रंगकर्मी मनोहर सिंह जयन्ती मौक़े पर अटल सदन ढालपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी द्वारा यह समारोह दो सत्रों में आयोजित करवाया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 

           प्रथम सत्र में रंगमंच संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. निरंजन देव शर्मा द्वारा ‘मनोहर सिंह: एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यक्तित्व’ विषय पर मनोहर सिंह के अभिनय के संबंध में महत्त्वपूर्ण जानकारी से युक्त शोध पत्र पढ़ा गया। जिस पर प्रदेश भर से तकरीबन 30 रंगकर्मियों ने सारगर्भित परिचर्चा की। सत्र की अध्यक्षता प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त आई. ए. एस. अधिकारी श्रीयुत् श्रीनिवास जोशी ने की। डॉ. श्यामा वर्मा, सहा. सचिव हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी द्वारा समारोह में उपस्थित सभी रंगकर्मियों का स्वागत किया गया। रंगकर्मी संगोष्ठी का सफल मंच संचालन ज़िला के प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार एवं नाटक निर्देशक केहर सिंह ठाकुर द्वारा किया गया।

                प्रथम सत्र की समाप्ति पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी द्वारा अब तक किए गए कार्यक्रम से रंगर्किर्मयों को अवगत करवाया। प्रथम सत्र के अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास जोशी ने अपने संबोधन के दौरान सभी रंगकर्मियों के प्रश्नों का उत्तर दिए।   

जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने बताया कि कुल्लू के अटल सदन में सुप्रसिद्ध रंगकर्मी मनोहर सिंह की जयंती मौके पर आयोजित समारोह में प्रदेश प्रदेशभर से रंगमंच के कलाकार एकत्रित हुए। जिनमें रंगकर्मी सीमा शर्मा, नवनीत भारद्वाज, भारती कुठियाला, सर्वश्री अजय शर्मा, मुरारी शर्मा, कृष्ण चन्द्र महादेविया, सरिता हाण्डा, दक्षा उपाध्याय, शमशेर सिंह, अजय शर्मा, मीनाक्षी ठाकुर, पवन ठाकुर, नरेन्द्र वर्मा, हितेश भार्गव, रेवत राम, वेद कुमार, हिमाल नचिकेत, डॉ. कमल किशोर, आरती ठाकुर, भूषण ठाकुर, जीवानन्द, वेद प्रकाश, इत्यादि  उपस्थित रहे।

Most Popular