Monday, August 18, 2025
Homeसोलनसोलन ..बघाट बैंक में चली गोली ..एक की मौत

सोलन ..बघाट बैंक में चली गोली ..एक की मौत

सोलन: सोलन जिले में स्थित बघाट बैंक में गोली चलने से 30 वर्षीय रमन की मौत हो गई। घटना बघाट बैंक की नालागढ़ शाखा की है। यहां 30 वर्षीय रमन सफाई का काम करता था। घटना के बाद से सनसनी फैली हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने बंदूूक को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक वारदात दोपहर सवा दो बजे के आसपास की है। जानकारी के मुताबिक सिक्योरिटी गार्ड चाय पीने बाहर गया हुआ था। उसकी बंदूक बैंक में ही थी। रमन ने सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

शुरूआती जांच में पुलिस को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है। एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि डीएसपी स्तर के अधिकारी जांच में जुटे हैं। रमन ने गोली जानबूझ कर चलाई या अनजाने में चलाई इसकी पुलिस जांच कर रही है।

Most Popular