Friday, January 23, 2026
Homeशिमलाकोरोना के खौफ के बीच देहा में चली गोली,युवक घायल

कोरोना के खौफ के बीच देहा में चली गोली,युवक घायल

शिमला: ठियोग के देहा इलाके में एक अज्ञात आदमी ने मिहाला नाला में पानी पी रहे एक युवक पर गोली चला दी। गोली चलने की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में 19 वर्षीय युवक घायल हो गया। उसे आईजीएमसी रैफर किया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गोली चलाने वालें का पता नहीं लग पाया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि बीते सोमवार शाम ठियोग तहसील के पडगेहा निवासी बाबी पुत्र मदन लाल सोमवार शाम मिहाना नाला में पानी पी रहा था। तभी किसी अज्ञात शख्स ने बंदूक से गोली चला दी। गोली के छर्रे बाॅबी के शरीर पर लगे और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों को जब घटना का पता चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बाबी को निकटवर्ती अस्पताल ले गए। जहां से उसे आईजीएमसी अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने देहा थाना में आईपीसी की धाराओं 336, 337, 188, 269, 270 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गोली चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Most Popular