Saturday, March 14, 2026
Homeक्राइमशिमला : चक्कर में चरस के साथ वाहन चालक गिरफ्तार

शिमला : चक्कर में चरस के साथ वाहन चालक गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अप्पर चक्कर में पुलिस ने एक गाड़ी चालक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 503 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार गांव जधार तहसील आनी जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस को यह कामयाबी गश्त के दौरान मिली है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम जब अप्पर चक्कर में गश्त पर थी तो एक गाड़ी (एचपी 18बी-7594) को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान गाड़ी से उक्त मात्रा मेें चरस बरामद हुई।

Most Popular