Monday, February 16, 2026
Homehimachalसंजय सिंह चौहान राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन...

शिमला : संजय सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड के चेयरमैन नियुक्त किए हैं। चौहान जिला कांगड़ा के पालमपुर के सलोह गांव के निवासी हैं। संजय सिंह चौहान कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष भी हैं और वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुलह के अध्यक्ष भी हैं। पूर्व में कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता रह चुके हैं।वह युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ काम कर चुके हैं। वह 28 वर्ष की उम्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। पेशे से संजय सिंह चौहान अधिवक्ता हैं। छात्र राजनीति के समय से मुख्यमंत्री के खास करीबी और विश्वासपात्र हैं।

Most Popular