Friday, April 19, 2024
Homeचंबाचंबा में सड़क हादसा..खाई में गिरी कार.. तीन लोगों की मौत

चंबा में सड़क हादसा..खाई में गिरी कार.. तीन लोगों की मौत

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक चंबा-जोत मार्ग पर सोमवार सुबह एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। 

बताया जा रहा है कि टांडा से लौटते हुए भटालवा के पास कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। हादसे का शिकार हुए लोग पल्यूर के बताए जा रहे हैं। एसपी अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत कार्य जारी है। 

Most Popular