Friday, April 19, 2024
HomeशिमलाRampur accident : रामपुर के ननखड़ी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त ..दो महिलाओं की...

Rampur accident : रामपुर के ननखड़ी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त ..दो महिलाओं की मौत ..तीन घायल

सोमवार शाम जिला के रामपुर उपमंडल के तहत ननखड़ी में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई।जबकि तीन महिलायें गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रामपुर उपमंडल के तहत ननखड़ी में सोमवार सांय एक कार गहरी खाई में गिर गई।कार को एक महिला चला रही थी। जिसमें पांच महिलायें सवार थी। वह ननखड़ी से आडू गांव लौट रही थी। कि अचानक नालबन के पास कार चला रही महिला ने कार से नियंत्रण खो दिया। जिससे कार गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही रामपुर से पुलिस मौके पर पहुंची।जब तक पुलिस उनको खाई से बाहर निकलती, तब तक दो महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि तीन महिलायें गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायल महिलाओं को रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका उपचार चला हुआ है।

इस संबंध में जानकारी देते हुये रामपुर के डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि सभी महिलायें आडू गांव की रहने वाली हैं।वह ननखड़ी से आडू अपने गांव लौट रही थी कि नालबन के पास उनकी कार खाई में गिर गई।

उन्होंने बताया कि मृतक मलिाओं की पहचान कार चालक 57 वर्षीय अलमा देवी व 47 वर्षीय गिरजा देवी के तौर पर हुई है।

जबकि घायलों में 47 वर्षीय मीरा देवी, 40 वर्षीय शकुंतला देवी व 38 वर्षीय सत्या देवी शामिल हैं।

पुलिस ने मामजा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Most Popular