Saturday, April 20, 2024
Homeराजनीतिप्रदेश में बरसात बरपा रही कहर मुख्यमंत्री रैलियों में व्यस्त - विक्रमादित्य

प्रदेश में बरसात बरपा रही कहर मुख्यमंत्री रैलियों में व्यस्त – विक्रमादित्य

शिमला: कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी की प्रदेश सरकार से आज सभी वर्ग परेशान है। सरकार की प्रशासन पर पकड़ न होने से इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है कि प्रदेश में बरसात कहर बरपा रही है, इसमें लोगों की जान बचाने के बजाए मुख्यमंत्री चुनावी रैलियां करने में व्यस्त हैं। 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह सरकार पलटू सरकार है। हिमाचल लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष की नियुक्ति की नोटिफिकेशन हो गई, निमंत्रण पत्र छप गए, लेकिन शपथ नहीं हो पाई। इससे साफ हो गया है कि यह सरकार शिमला से नहीं बल्कि दिल्ली से चलती है। कांग्रेस इस तरह की बैकडोर एंट्री के खिलाफ है, लेकिन यह महिला का भी अपमान है।
मुख्यमंत्री अपने फैसले नहीं ले सकते हैं, मुख्यमंत्री की प्रशासन पर पकड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बरसात हो रही है, जिससे काफ़ी नुकसान हो रहा है, लेकिन सरकार वह प्रशासन इससे निपटने के लिए तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री चुनावी सभाओं में व्यस्त हैं, बीजेपी सरकार से हर वर्ग त्रस्त है। कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी चुनावी वादों को पूरा किया जाएगा। 

vikramaadity singh

Most Popular