Friday, April 19, 2024
Homeकांगड़ाविवाहिता की मौत पर ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेने...

विवाहिता की मौत पर ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

काँगड़ा  : राजोल में व‍िवाहिता की मौत मामले में पति, देवर और सास को हिरासत में लिए जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने कावेरी देवी के पति पुनीत कुमार, सास सुभाषिनी देवी और देवर अंकुश कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस के इस फैसले के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने गगल थाना में डीएसपी सुनील राणा के समक्ष आक्रोश जताया। भडियाड़ा पंचायत की प्रधान कुशला देवी व उपप्रधान जोगेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि मृतका ने मायके में सुसाइड किया है न कि ससुराल में, इसलिए इन तीनों पर हत्या के लिए उकसाने का केस न बनाया जाए। उन्‍होंने कहा मायका पक्ष की ओर से कावेरी के ससुराल पक्ष की ओर से लगाए गए दहेज प्रताड़ना के आरोप सरासर निराधार हैं। पंचायत प्रधान ने प्रश्‍न किया कि अगर ससुराल वाले कावेरी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, तो कावेरी या उसकी मां ने इसकी शिकायत पंचायत या पुलिस में क्यों नहीं की। ये लोग मांग कर रहे हैं कि गिरफ्तार किए गए लोग निर्दोष हैं, इसलिए उन्हें रिहा किया जाए। वहीं, डीएसपी सुनील राणा ने ग्रामीणों को समझाया कि पुलिस हर पहलू से इन्वेस्टिगेशन कर रही है, जो भी मामला होगा वह कोर्ट के अधीन ही होगा।

Most Popular