Saturday, January 24, 2026
Homeशिमलानिजी बस ऑपरटरों की हड़ताल खत्म, कल से सड़कों पर दौड़ेंगी सभी...

निजी बस ऑपरटरों की हड़ताल खत्म, कल से सड़कों पर दौड़ेंगी सभी प्राइवेट बसें


शिमला  : हिमाचल प्रदेश में बुधवार यानी 16 जून से सभी निजी बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात के बाद निजी बस संचालक संघ ने यह फैसला लिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर ने बयान जारी कर कहा कि 16 जून से सभी निजी बसों का संचालन होगा। गौर सोमवार को भी करीब पांच जिलों में कई निजी बस ऑपरेटरों ने सेवाएं दी थीं। मांगों को लेकर निजी बस संचालक हड़ताल पर थे। उधर परिवहन निगम ने मंगलवार को परिवहन निगम ने 302 अतिरिक्त रूटों पर बसें चलाईं। एचआरटीसी ने प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच 38 दिन बाद सोमवार को 1226 रूटों पर बसें चलाई थीं। कोरोना को लेकर लागू बंदिशें काफी हद तक कम करने के बाद निगम ने सरकार के आदेश पर बसें चलाना शुरू कर दिया है। पहले दिन 1107 स्थानीय और 219 लंबे रूटों पर बस सेवाएं शुरू की गई थीं। 

Most Popular