Sunday, October 12, 2025
Homeक्राइमनशा तस्कर के घर पर रेड कर पुलिस ने बरामद की नशे...

नशा तस्कर के घर पर रेड कर पुलिस ने बरामद की नशे की खेप

 बिलासपुर ; जिला एसआईयू टीम ने नशा तस्कर के घर पर रेड कर चिट्टे की खेप बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से 67.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी गांव खैरिया बांमटा में एक व्यक्ति नशे का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को  67.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बाजार में इसकी कीमत लगभग 5 लाख से अधिक मानी जा रही है। आरोपी की पहचान अजय कुमार (28) , निवासी तहसील सदर बिलासपुर के रूप में हुई है।  

बिलासपुर डीएसपी राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Most Popular