Monday, February 16, 2026
Homeसिरमौरपुलिस बल शहीदी दिवस शहीद पुलिस के जवानों को दी श्रद्धांजलि

पुलिस बल शहीदी दिवस शहीद पुलिस के जवानों को दी श्रद्धांजलि


नाहन पुलिस बल शहीदी दिवस के मौके पर देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा और अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर का दिन उन पुलिस जवानों को याद करने का होता है जिन्होंने देश सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया हो। आज का दिन पुलिस बल शहीदी दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 264 पुलिस के जवानों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया था। जिसमें सीआरपीएफ आईटीबीपी व तमाम राज्यों की पुलिस के जवान शामिल थे। देश के लिए अपनी शहादत देने वाले  जवानों को  पुष्प अर्पित करके पुलिस गार्द के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई और सभी 264 शहीद जवानों के नाम पढ़कर उनका बलिदान याद किया गया।

Most Popular