Saturday, April 20, 2024
Homeकांगड़ाहिमाचल में पुलिस अलर्ट जारी, सीमावर्ती क्षेत्र सील

हिमाचल में पुलिस अलर्ट जारी, सीमावर्ती क्षेत्र सील

पठानकोट/कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की ढांगू चौकी के अंतर्गत आती पंचायत बेली महंता से सटे पठानकोट के सैन्य क्षेत्र में ग्रेनेड हमला हुआ है। शहर के सैन्य क्षेत्र त्रिवेणी द्वार गेट के पास अज्ञात बाइक सवारों ने ग्रेनेड ब्लास्ट किया है।

बतौर रिपोर्ट्स, ग्रेनेड ब्‍लास्‍ट के बाद पंजाब समेत हिमाचल में भी अलर्ट जारी हो गया है। हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्र को सील कर दिया गया है। जिला कांगड़ा में पुलिस अलर्ट पर है। इसके अलावा चंबा जिला के तुनुहट्टी सहित डलहौजी क्षेत्र में भी पुलिस चौकन्‍नी हो गई है।

गौरतलब है कि पठानकोट से चंबा और कांगड़ा जिला की सीमाएं लगती हैं। कांगड़ा जिला का काफी बड़ा भू-भाग पठानकोट से सटा हुआ है। ऐसे में इन सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगड़ा पुलिस ने भी बार्डर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। 

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉक्टर खुशहाल शर्मा ने बताया कि इसको लेकर अभी सूचना मिली है। कांगड़ा में बार्डर एरिया में पिछले चार पांच दिनों से ही सख्ती बढ़ा दी थी, लेकिन आज सुबह बार्डर एरिया व बैरियरों में अतिरिक्त पुलिस बल भेजने को कह दिया है। कोई भी वाहन बिना पूर्ण जांच के कांगड़ा व हिमाचल में प्रवेश नहीं कर पाएगा।

इसी तरह पुलिस ने इंदौरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत काठगढ़ सहित अन्‍य एंट्री प्‍वाइंट पर नाके लगाकर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा डमटाल थाना व ढांगू पुलिस चौकी की टीमें भी चौकस हो गई हैं। कंडवाल बैरियर पर पुलिस पहरा बढ़ा दिया गया है।

Most Popular