Friday, March 29, 2024
Homeलाइफस्टाइलप्रकाश बादल की तस्वीरों को नेशनल जियोग्रोफिक में  मिला स्थान

प्रकाश बादल की तस्वीरों को नेशनल जियोग्रोफिक में  मिला स्थान

वर्ल्ड वंडरफुल फोटोग्राफी ने दिया ब्रोंज अवार्ड

हिमाचल प्रदेश से सम्बन्ध रखने वाले वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल की तस्वीरों ने बुलंदियों के ऐ और पायदान को पार किया है | इस बार प्रकाश की तस्वीर को मशहूर मंच नेशनल जियोग्राफिक  ने स्थान दिया है | प्रकाश द्वारा खींची गयी स्पाईडर हंटर पक्षी की  एक तस्वीर को नेशनल जियोग्राफिक ने सराहते हुए  अपनी गैलरी में स्थान दिया है | नेशनल जियोग्राफिक के सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को प्राथमिकता के साथ दर्शाया गया है और हज़ारों लोग इसकी प्रशंसा कर चुके हैं | इसके अतिरिक्त हाल ही में ‘वर्ल्ड वंडरफुल फोटोग्राफी’ संस्था द्वारा देश विदेश से हज़ारों फोटोग्राफरों में से ब्रोंज मैडल से पुरस्कृत किया है | इस प्रतियोगिता में देश विदेश के हज़ारों फोटोग्राफरों के चित्रों में से प्रकाश के चित्रों ने ब्रोंज हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है | प्रकाश के चित्रों को इससे पहले  भी अनेक सम्मान मिल चुके हैं | उनकी तस्वीरों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खूब सराहा गया है |  मीडिया के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपनी सोशल मीडिया वाल पर प्रकाश के चित्रों को स्थान देकर उन्हें खूब प्रोत्साहित किया है | प्रकाश बादल पिछले कई वर्षों से पक्षियों की दुर्लभ तस्वीरों को खींचने के लिए भारत के चप्पे चप्पे में घूमते रहते हैं | उन्होंने पिछले चार वर्षों में अनेक पुरस्कार एवं उपलब्धियां हासिल की हैं | उनके पक्षियों के प्रति अद्भुत लगाव को देखते हुए  हिमाचल के निवर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उनकी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी से प्रभावित होते हुए प्रकाश की खूब प्रशंसा करते हुए उन्हें एक पत्र भी लिखा है | इसके अतिरिक्त उनकी तस्वीरों की प्रशंसा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक, उत्तराखंड वन विभाग, तथा स्ट्रेबो पिक्सल क्लब द्वारा भी उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जा चुका है |  हिमाचल प्रदेश वन विभाग में कार्यरत प्रकाश शौकिया तौर पर पक्षियों की तस्वीरें उतारते हैं और अपने निजी संसाधनों से देश भर के पक्षियों की तस्वीरें उतारने के लिए देश के अनेक जंगलों में घुमते रहते हैं | अब तक उन्होंने देश भर के लग भाग 400 विभिन्न पक्षियों की तस्वीरें उतार ली हैं और उनका यह सफर अभी तक जारी है |   

Most Popular