Tuesday, September 17, 2024
Homeऊनाएक बस से फिसला,दूसरी ने मारी टक्कर..हुई मौत

एक बस से फिसला,दूसरी ने मारी टक्कर..हुई मौत

ऊना:  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक और दुखद खबर पेश आई है। बताया गया कि यह हादसा बस पकड़ने के दौरान हुआ। जानकारी के मुताबिक शख्स रोजाना की तरह बुधवार सुबह बस स्टैंड ऊना में सवारियां बैठाने के लिए आवाज लगा रहा था। इसी दौरान बस में चढ़ते समय पैर फिसलने से गिर गया। वहीं, शख्स गिरते ही वह दूसरी बस से टकरा गया। 

हादसे के तुरंत बाद शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे आगामी इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां ले जाते हुए रास्ते में ही व्यक्ति की जान चली गई।
मृतक शख्स का नाम विनोद कुमार पुत्र जुल्फी राम था। मृतक की उम्र 45 साल थी और वह संतोषगढ़ में निवासरत था। मामले का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाइ जा रही है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Most Popular