Saturday, July 27, 2024
Homeशिमलासीमा शर्मा को सौंपी एनयूजे महिला विंग की प्रदेश की कमान

सीमा शर्मा को सौंपी एनयूजे महिला विंग की प्रदेश की कमान

एनयूजे इंडिया महिला विंग की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीमा शर्मा

शिमला जिला का प्रभारी का कार्यभार भी सौंपा

पूरे हिमाचल से महिला सदस्याओं को जोडेंगी सीमा
शिमला
: शिमला की वरिष्ठ महिला पत्रकार को नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया (एन.यू.जे इंडिया) के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी ,राष्ट्रीय महामंत्री शिव कुमार अग्रवाल व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीमा किरण की सहमति से की है।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य, जितेंद्र ठाकुर व मीडीया प्रभारी श्याम लाल पुंडीर ने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों का कहना है कि महिला शक्ति भी मीडिया जगत में लंबे समय से कार्यरत है इसलिए उनको भी संगठन से जोडा जाना जरुरी है। गौरतलब है कि हिमाचल में महिला पत्रकारों के उत्थान व विकास के लिए कोई भी संगठन कार्यरत नहीं है इसलिए अब एनयूजे इंडिया इसके लिए आगे आई है। उन्होने कहा कि हिमाचल में मीडीया में कार्यरत बहुत सी महिलाएं बहुत अच्छा कार्य कर रही है लेकिन अभी एनयूजे की सदस्य नहीं बनी है। अब सीमा शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह पूरे प्रदेश में पत्रकार जगत मे कार्यरत युवतियों व महिलाओं को संगठन से जोडेंगी और उनके हितों के लिए संघर्ष करेंगी।

इसके अलावा उनको शिमला जिला एनयूजे इंडिया के प्रभारी का भी अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है ताकि शिमला जिला व उसके आठों विस क्षेत्र में मंडल स्तर पर इकाईयों का गठन हो सके। वहीं सीमा शर्मा ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि उनको जो भी दायित्व सौंपा गया है उसको वह ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करेंगी। उन्होने कहा कि प्रदेश में मीडीया के क्षेत्र में कार्यरत तमाम महिला पत्रकारों को संगठन के साथ जोडा जाएगा। वहीं शिमला जिला में एनयूजे की सदस्यता अभियान को आगे बढाया जाएगा।

Most Popular