मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने किया उद्धघाटन
रेणुका गौतम, कुल्लू : जिला कुल्लू के कलहेली में स्थित भानु हॉस्पिटल में आज डायलिसिस सेंटर का विधिवत उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर द्वारा किया गया। इस मौके पर भानु अस्पताल प्रांगण में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा 20 लोगों ने रक्तदान कर अपना योगदान दिया।

भानू हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर वाई किंग भानू ने बताया कि जिला कुल्लू के कलहेली, भुंतर एवं बजौरा इन जगहों पर डायलिसिस सुविधा उपलब्ध नहीं थी तो ऐसे में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त डायलिसिस सेंटर का आज यहां शुरू होना स्थानीय निवासियों के लिए एक वरदान साबित होगा। वहीं आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत डायलिसिस किए गए मरीजों को निशुल्क सेवा भी प्रदान की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने समस्त भानू हॉस्पिटल की टीम को एक नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉक्टर वाई किंग भानू ने बताया कि भानू हॉस्पिटल में हर महीने तकरीबन 50 से 60 मरीज़ों के सफल ऑपरेशन किए जातें हैं। और भविष्य में इस हॉस्पिटल में और अधिक बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।


