Saturday, January 31, 2026
Homehimachalचंडीगढ़ पहुँचा शहीद पवन का शव... मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

चंडीगढ़ पहुँचा शहीद पवन का शव… मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में हुई आतंकी मुठभेड़ में शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के पिथ्वी गांव से संबंध रखने वाले 55 आरआर ग्रेनेडियर्स के सिपाही पवन कुमार की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कर्तव्यपरायण जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि शहीद पवन कुमार की शहादत को सदैव याद रखा जाएगा।

Most Popular