Friday, March 29, 2024
Homeऊनाऊना में जिन्दा जलाई विवाहिता , महिला ने सास और पति पर...

ऊना में जिन्दा जलाई विवाहिता , महिला ने सास और पति पर आग लगाने आरोप


ऊना  : ऊना के गांव खरियाली भंजाल में रविवार सुबह 34 वर्षीय विवाहिता बुरी तरह से झुलस गई। आरोप है कि सास और पति ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई है। गंभीर रूप से घायल महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस में बयान दर्ज करवाया है कि रविवार सुबह लगभग नौ बजे किसी बात पर ससुरालियों से विवाद हो गया है। घटना के वक्त महिला रसोईघर में थी और इसी दौरान उसकी सास और पति ने मिट्टी तेल छिड़क दिया और पति ने माचिस से आग लगा दी। इसके बाद उसे मालूम नहीं चला कि कुंडी किसने खोली। कुंडी खोलने के बाद महिला ने इस बारे फोन पर अपनी मां को सूचना दी। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। ऊना से महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि की है। महिला के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Most Popular