Tuesday, September 17, 2024
Homeकुल्लूमनोज सूद प्रधान और सुधांशु सूद बने कोषाध्यक्ष सनातन धर्मसभा

मनोज सूद प्रधान और सुधांशु सूद बने कोषाध्यक्ष सनातन धर्मसभा

रेणुका गौतम, कुल्लू : ज़िला के सुल्तानपुर में सनातन धर्मसभा के संरक्षक एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक रखी गई। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें धर्माध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रधान मनोज सूद, वरिष्ठ उप प्रधान आदर्श वर्मा, उप प्रधान राजेश शर्मा, सचिव वितेश आचार्य, सह- सचिव ज्ञान ठाकुर, कोषाध्यक्ष के लिए सुधांशु सूद को चयनित किया गया।

कार्यकारिणी में हुए चुनावों को लेकर जानकारी देते हुए नव- नियुक्त प्रधान मनोज सूद और कोषाध्यक्ष सुधांशु सूद ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन अगले 2 साल के लिए किया गया है। वर्तमान में धर्म सभा के जो भी कार्य लंबित हैं उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भुंतर में धर्मसभा की जमीन का जो विवाद चल रहा है उसका भी मिलजुल कर समाधान किया जाएगा। साथ ही धर्मसभा में नए सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही धर्मसभा की प्रगति को लेकर भी अहम निर्णय लिए जाएंगे और यहां के भवन के लिए भी राशि का प्रावधान किया जाएगा।

Most Popular