Friday, April 19, 2024
Homeकुल्लूभारत जोड़ो यात्रा में विधायक भुवनेश्वर गौड़ हुए शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में विधायक भुवनेश्वर गौड़ हुए शामिल

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गॉड भारत जोड़ो यात्रा के दौरान

 मनाली के विकास को लेकर विशेष तौर से हुई चर्चा

रेणुका, गौतम कुल्लू : मनाली विधानसभा से कांग्रेस के विधायक भुवनेश्वर गौड़ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हिमाचल में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जहां उन्होंने राहुल गांधी के साथ हिमाचल प्रदेश के इंदौरा में भारत जोड़ो यात्रा में साथ दिया, वहीं प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के साथ मिलकर प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की। चर्चा के दौरान विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली के पर्यटन संबंधी विकास पर भी विशेष तौर से ध्यान केंद्रित किया गया।

      विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से अधिक बातचीत करते हुए उन्हें मनाली क्षेत्र के विकास कार्यों संबंधित प्राथमिकताओं एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर अवगत करवाया। साथ ही इस दौरान मनाली की जनता को मूलभूत एवं बेहतर सुविधाएं देने बावत भी चर्चा की गई।  भुवनेश्वर गौड़ ने राहुल गांधी से चर्चा  भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश के इंदौरा की जहां कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता एवं सदस्य भी मौजूद थे। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का भी आभार व्यक्त किया।

Most Popular