Saturday, July 27, 2024
Homeशिमलाअंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल शिमला में रहेंगे ये मुख्य आकर्षण

अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल शिमला में रहेंगे ये मुख्य आकर्षण


अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल शिमला को देखते हुए शिमला में सारे इंतजाम पुरे कर लिए गए हैं l इस बार पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आमद बढाने के लिए प्रशासन की तरफ से कार्यकर्म को और रोचक बनाने का प्रयास किया जा रहा है l डीसी शिमला राजेश्वर गोयल ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल शिमला 3 से 6 जून तक चलेगा। इसी कड़ी में 27 मई से ही कई कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। इस बार इसे कार्निवल के रूप में मनाया जाएगा। रिज पर मुख्य कार्यक्रम होंगे। शाम की संध्याएं 4 से 10 बजे तक जबकि 6 मई को 12 बजे तक होगी। आइस स्केटिंग रिंक, रिज, दौलत सिंह पार्क, टका बेंच, खेल परिसर, पुलिस रिपोर्टिंग रूम, सीटीओ और कालीबाड़ी के समीप भी कार्यक्रम होंगे।
3 से 6 बजे तक 5 बजे तक स्कूली कार्यक्रम, 6 बजे तक भाषा सांस्कृतिक विभाग द्वारा फोक डांस, 8 बजे तक हिमाचली कलाकारों के कार्यक्रम होंगे। 10 बजे तक स्टार नाइट होंगी। 6 को स्टार नाइट 12 बजे तक होगी। 
स्टार कलाकारों में 3 को नितिन कुमार, डॉ ममता जोशी और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान होंगे। 4 को हिमाचली कलाकार विक्की चौहान, नरेंद्र ठाकुर, हेमन्त शर्मा 5 को हिमाचल के विश्वविद्यालयों के विदेशी छात्र फैशन शो और अन्य कार्यक्रम होंगे। साथ एक पंजाबी गायक और सुष्मिता दास का कार्यक्रम होगा।
6 जून कप गीता भारद्वाज, बॉलीवुड सिंगर मधुश्री भटाचार्य और फरहान साबरी स्टार कलाकार के रूप में शामिल होंगे इनके साथ लोकेंद्र चौहान भी प्रस्तुति देंगे।

डीसी शिमला ने कहा कि इस फेस्टिवल में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही हिमचली कला और संस्कृति को आगे बढ़ने के प्रयास किए जाएंगे। 600 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिला शिमला से आकर रिज पर नाटी डालेगी। देश के पांचों जोन से अलग अलग नृत्य करवाये जाएंगे। लोगों को 8 बहरूपियों के साथ सेल्फी लेने का भी मौका मिलेगा, कालबेलिया, पपेट डांस, डंडा नृत्य और झूलों के द्वारा भी मनोरंजन होगा। पर्यटकों के लिए हेरिटेज वक और म्यूजियम विजिट भी होगी। ठोडा नृत्य होगा और खेल की 6 गेम्ज़ भी खेल परिसर में करवाई जाएगी। साथ ही बजंतरी प्रतियोगिता में 7 दल भाग लेंगे। 3 केटेगरी में फ़ूड फेस्टिवल भी होगा। शेफ कम्पीटिशन भी करवाए जाएंगे। 5 बेंड की भी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके साथ ही यूथ रॉक बेंड प्रतियोगिता भी होगी। यहां हिमाचली फ़ूड भी परोसा जाएगा। बहुत सारे कार्यक्रम समर फेस्टिवल में पहली बार करवाए जाएंगे। रिट्ज थिएटर में हिमाचली फ़िल्म फेस्टिवल करवाया जाएगा। इसके अलावा 6 को विराट सांस्कृतिक परेड करवाई जाएगी। इसमें देश भर के 25 ट्रूप इसमें प्रस्तुतियां देंगे। 
इस तरह का भव्य आयोजन अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल शिमला में पहली बार होगा l

Most Popular