Thursday, March 28, 2024
Homeशिमलाloksabha election update -मिशन रिपीट

loksabha election update -मिशन रिपीट


हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर सभी चारों भाजपा प्रत्याशी सर्विस वोटर गणना से लेकर ईवीएम गणना शुरू होते ही बढ़त की बनाए हुए है l भाजपा के सभी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
भाजपा के युवा नेता एवं हमीरपुर संसदीय सीट से चौथी बार चुनाव लड़ रहे अनुराग ठाकुर ने अभी तक 87 हजार मत प्राप्त किए हैं। उनके मुकाबले में खड़े हुए कांग्रेस प्रत्याशी को रामलाल ठाकुर को 35 हजार मत प्राप्त हुए हैं। कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने 62 हजार मत प्राप्त किए हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल को 17 हजार मत प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को 84 हजार मत प्राप्त हुए हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा को 30 हजार मत प्राप्त हुए हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को 80 हजार मत प्राप्त हुए हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल ने 34 हजारमत प्राप्त किए हैं।
आज सुबह जैसे ही 8:00 बजे मतगणना शुरु ही सबसे पहले पूरे प्रदेश में सर्विस वोटर की गणना हुई। जिसमें भाजपा प्रत्याशियों ने सभी संसदीय सीटों में बढ़त बनाई। सर्विस वोटरों का आकलन करने पर पता चलता है कि सैनिकों के 68 हजार मतों में से अधिकांश मत भाजपा के समर्थन में गए।

Most Popular