Wednesday, August 27, 2025
Homehimachalलोक सभा तथा विधान सभा लोकतन्त्र के सबसे बडे़ मन्दिर :कुलदीप सिंह...

लोक सभा तथा विधान सभा लोकतन्त्र के सबसे बडे़ मन्दिर :कुलदीप सिंह पठानिया

विधान सभा के बजट सत्र देखने आये संभोटा तिब्बतन विद्यालय, छोटा शिमला  के छात्र -छात्राओं के साथ विधान सभा परिसर में सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुलाकात की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से आज होने वाली कार्यवाही के बारे पूछा तथा  संसदीय प्रणाली की जानकारी ली।

इस अवसर पर पठानिया ने छात्र-छात्राओं  को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि लोकसभा तथा विधान सभा लोकतन्त्र के सबसे बड़े मन्दिर है तथा आज के युवा जिस तरह संसदीय प्रणाली की ओर आकर्षित हो रहे है इससे लोकतन्त्र की मजबुती  को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते है तथा उनका समाधान  भी सम्भव हो पाता है।

के छात्र -छात्राओं से संवाद करते हुए श्री पठानिया ने कहा कि उनका दायित्व सदन की कार्यवाही चलाना है जिसे वे स्थापित नियमावली से नियंत्रित करते है।

 इस अवसर पर पठानिया ने छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रणाली को गहनता से अध्ययन करने का भी आग्रह किया।

Most Popular