Friday, June 20, 2025
Homeकांगड़ाआपसी झड़प के चलते पेट में घोंप दिया चाकू.. क्षेत्र में दहशत

आपसी झड़प के चलते पेट में घोंप दिया चाकू.. क्षेत्र में दहशत

कांगड़ा: कांगड़ा जिले के फतेहपुर तलाड़ा में दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां आपसी झगड़े के चलते एक श्क्स ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे क्षेत्र में दहश़त का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार रात चंद्र कुमार पुत्र हरनाम सिंह फतेहपुर जिला कांगड़ा उम्र 35 वर्ष ने पुलिस को बयान दिया कि मैं तलाड़ा नामक स्थान पर मछली और अंडे फ्राई की दुकान करता हूं। पिछले कल शाम को समय करीब 9:30 बजे मिंटू, रघु, ओंकार उर्फ सोनी, प्रताप नामक 4 लोग मेरी दुकान पर आए और अंडे फ्राई करने के लिए कहा। मैंने उनको अंडे फ्राई करके दिए और वह अपने साथ लाई शराब को वहां पर पीने लगे।

उसी समय कुलबीर सिंह उर्फ फौजी पुत्र प्रेम सिंह गांव धनेटी चरुडीयाँ तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा वहां पर आया और ओंकार सिंह उर्फ सोनी को गालियां देने लगा। इस पर उनकी बहस बाजी हो गई और कुलवीर सिंह उर्फ फौजी ने अपनी जेब से एक छुरा निकाला और ओंकार सिंह उर्फ सोनी के पेट में घुसा दिया जिससे ओंकार सिंह उर्फ सोनी जमीन पर गिर पड़ा और उसके शरीर से खून बहने लगा। कुलदीप सिंह उर्फ फौजी वहां से भाग गया। जिसके पश्चात वहां मौजूद लोगों ने मिलकर ओंकार सिंह उर्फ सोनी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर कुछ देरी के बाद उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा नंबर 209/22 धारा 302 भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी कुलबीर सिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Most Popular