Saturday, January 24, 2026
Homeशिमलासीएम हेल्पलाइन में अभी आयी मात्र 60 लोगों की जानकारी..1100 पर इकट्ठा...

सीएम हेल्पलाइन में अभी आयी मात्र 60 लोगों की जानकारी..1100 पर इकट्ठा की जा रही सरकार द्वारा जानकारी

  • शिमला : यूक्रेन में फंसे हिमाचलीयों की जानकारी के लिए सरकार ने पिछली रात 8 बजे 1100 नम्बर हेल्पलाइन जारी किया उससे पहले सरकार के पास 130 लोगों की जानकारी थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में जानकारी दी कि सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों और लोगों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर जानकारी डालने के लिए कहा था। रात को करीब 8 बजे हेल्पलाइन का संदेश दिया गया था। अभी तक हेल्पलाइन पर 60 लोगों ने जानकारी डाली है कि उनके बच्चे या फिर उनके लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सही तौर पर नहीं कहा जा सकता कि यूक्रेन में हिमाचल में कितने लोग फंसे हुए हैं। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिक संख्या में छात्र वहां पर फंसे हुए हैं। क्योंकि छात्र वहां पर पढ़ाई करने के लिए जाते हैं।

Most Popular