Thursday, March 28, 2024
Homeऊनाअवैध खनन को लेकर एक्शन पर आई ऊना पुलिस

अवैध खनन को लेकर एक्शन पर आई ऊना पुलिस

देर रात बॉर्डर एरिया पर एसपी ने टीम सहित दी दबिश
8 टिप्पर जब्त व 6 लोगों को किया गिरफ्तार
खनन माफिया में पुलिस की करवाई से मचा हड़कंप
ऊना
: बॉर्डर एरिया पर हो रहे ऐड खनन को लेकर ऊना पुलिस स्ट्रोंग एक्शन पर आ गयी है। पुलिस ने संतोषगढ़ सवां नदी में अवैध खनन पर दबिश देते हुए 8 टिप्पर जब्त किए जबकि खनन को अंजाम देने वाले 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिससे खनन माफिया पूरी तरह से हिल गया है। देर रात एसपी दिवाकर शर्मा पर आधारित टीम ने संतोषगढ़ स्वां नदी पर हो रहे अवैध खनन पर नुकेल कसने के लिए सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान रात करीब 12 बजे एएसपी विनोद धीमान, डीएसपी ऊना अशोक वर्मा, एसएचओ हरोली भी साथ रहे। जबकि अधिकारी दो दर्जन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को देख खनन माफिया में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने देखा कि स्वां नदी पर अवैध खनन किया जा रहा है। टिप्पर ओवरलोड पाए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 3 ओवरलोड़ टिप्परों को मौका से जब्त किया। इसके बाद पुलिस टीम ने अन्य जगहों पर दबिश दी जहां 5 ओवरलोड़ टिप्परों को जब्त किया गया। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया के हाथ पांव फूल गए है। यह भी साफ हुआ है कि संतोषगढ़ सहित अन्य बॉर्डर एरिया पर रात के अंधेरे में खनन को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की यह करवाई काबिलेतारीफ है।
उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि अवैध खनन को सहन नही किया जाएगा। यह अभियान जारी रहेगा। हिमाचल पुलिस किसी से डरने वाली नही है।

Most Popular