Friday, August 15, 2025
Homeशिमलानीट काउंसलिंग प्रक्रिया में देरी के विरोध में IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों...

नीट काउंसलिंग प्रक्रिया में देरी के विरोध में IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने की हड़ताल

शिमला: नीट काउंसलिंग प्रक्रिया की देरी मे करीब 300 रेजिडेंट डॉक्टर आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में 2 घंटे की हड़ताल पर रहे।जिसके चलते प्रदेशभर से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्डों में न तो मरीजों की जांच को लेकर डॉक्टरों का राउंड हुआ और न ही ओपीडी में समय पर उपचार। हालांकि आईजीएमसी की ओपीडी में वरिष्ठ डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे।

डॉक्टर नीट पीजी की काउंसलिंग को अस्थायी तौर पर आगे बढ़ाने के बाद देशभर में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के समर्थन में आईजीएमसी की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) भी हड़ताल कर रही है।अस्पताल के 300 रेजिडेंट डॉक्टर आज सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक हड़ताल पर रहे। वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ रेजिडेंट डॉक्टर हेल्प करते हैं। ऐसे में उनके 2 घन्टे तक ड्यूटी में न होने से दूर दराज से आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि उनकी मांग न मानी गई तो हड़ताल बढ़ाई जा सकती है।

Most Popular