Friday, March 29, 2024
Homeकुल्लूमणिकर्ण में भारी बाढ़ में बह गए मकान और रेस्टोरेंट

मणिकर्ण में भारी बाढ़ में बह गए मकान और रेस्टोरेंट

कुल्लू: प्रदेश में मॉनसून की शुरूआत के साथ ही देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया हैं। प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर लेंडस्लाइड व बाढ़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। बारिश से कई जगहों पर मार्ग बंद हैं तो कहीं भूस्खलन व बाढ़ से मकान चपेट में आ गए हैं। जिससे भारी नुकसान हुआ हैं।  

मणिकर्ण  घाटी के चोज नाला में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण पार्वती नदी के किनारे बने रेस्टोरेंट और मकानों के बह गए हैं। बाढ़ में लोगों के भी बहने की आशंका जताई जा रही है। मलाना मार्ग में भी नाले और सड़क पर काफी मलवा आ गया है। मलाना प्रोजेक्ट के कार्यालय और शैड बह गए हैं। प्रोजेक्ट को भी काफी नुकसान हुआ है, लेकिन यहां सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम मौके पर राहत कार्य मे जुटी हुई है। 

Most Popular