Saturday, September 7, 2024
HomehimachalHOROSCOPE :क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

HOROSCOPE :क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

आज 26 जुलाई को शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वैवाहिक संबंधों में माहौल सुखमय बना रहेगा और मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन दबाव भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज के दिन ऑफिस में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको दफ्तर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा होगा। पारिवारिक माहौल बहुत ज्यादा अशांत बना रहेगा। मन परेशान रहेगा और मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोग आज किसी नए व्यापार में हाथ आजमाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज के दिन किसी से भी वाद विवाद उलझकर अपना समय बर्बाद ना करें। किसी करीबी की सहायता से कोई अधूरा काम पूरा होगा. धन लाभ होने की संभावना है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगआज दफ्तर में किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का नेतृत्व कर सकते है। व्यापार-कारोबार से जुड़े जातक को आज धन निवेश करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। आज परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। परिवार को समय देने की जरूरत है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों की खूब सराहना होगी। नए वाहन की खरीद के लिए आज का दिन अच्छा है. व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज कारोबार से जुड़े नए लेकिन महत्त्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज के दिन आर्थिक लाभ भी हो सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और मन भी खुश रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोग, दफ्तर में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोग आज काम के सिलसिले में यात्रा के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। परिवार का सदस्य यदि किसी कठिनाई में है तो उसकी सहायता करने का प्रयत्न करें। बेकार के किसी भी विवाद में ना उलझें। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है. आज कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. व्यवसाय में धन हानि हो सकती है. शेयर मार्केट में सोच समझकर निवेश करें. बिना सोचे समझे किसी को भी सलाह देने से बचने का प्रयास करें.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों से ज्यादा अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी काम को पूरा करने के लिए शाबाशी मिल सकती है. उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद करने से बचें। आज का दिन आपक किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। आज मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन कारोबार में मुनाफा हो सकता है।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यालय में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आज का दिन व्यापार-कारोबार से जुड़े लोगों को किसी डील में मुनाफा दिलाएगा। परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा, इससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आज के दिन खान पान का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज दफ्तर में नई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मगर आत्मविश्वास में कमी ना होने दें. आपका कार्य सफल होगा और उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन जीवनसाथी को समय देने का प्रयास करें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दी में ना लें, सोच समझकर कदम उठाएं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आज के दिन अपने आपको काबू में रखें नहीं तो आप किसी बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज किसी के साथ वाद विवाद हो सकती है। परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में उच्च अधिकारियों से नई जिम्मेदारी मिलेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। आज का दिन कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज घर पर चल रहे पुराने मनमुटाव दूर होंगे और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। आज थोड़ा शांत रहने की जरूरत है।

Most Popular