Friday, March 29, 2024
Homeचुनावहिमाचल का बेटा हिमाचल आगमन पर, भाजपा परिवार में जोश : त्रिलोक

हिमाचल का बेटा हिमाचल आगमन पर, भाजपा परिवार में जोश : त्रिलोक

शिमला: भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दौरे का जायजा लेते हुए कहा की हाल ही में देश के चार राज्यों में भरी जीत के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल आ रहे है।
जगत प्रकाश नड्डा कल शिमला आगमन पर आ रहे है, वह प्रातः 10 बजे अन्नाडेल पहुंचाएंगे उसके बाद विधान सभा से ओपन जीप में नड्डा का रोड शो निकलेगा, यह कार्यक्रम भव्य होगा।
कल हिमाचल का बेटा अपने प्रदेश में आ रहा है और भाजपा परिवार में बड़े जोश का संचालन है।
उन्होंने कहा की 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष पीटरहॉफ के ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इस रैली में शिमला संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता ही भाग लेंगे। बड़ी संख्या में जनता इस कार्यक्रम में भाग लेने जा रही है।
जनसभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा पदाधिकारी बैठक, विधायक दल और कोर ग्रुप की बैठकों में भाग लेंगे।
इस भव्य कार्यक्रम के लिए भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन भी शिमला पहुंच गए है।
हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह पहले ही इस कार्यक्रम के लिए शिमला आ गए है।
उन्होंने कहा की देश में चार राज्यों में भाजपा ने सरकार रिपीट की है और अब हिमाचल में भी भाजपा की सरकार रिपीट होगी। यह ही नहीं इस बार 2024 में लोक सभा चुनावों में हमारी सीटें 303 से भी ज्यादा आने वाली है।
अभी भी पूरे देश में मोदी मैजिक जारी है और जनता को प्रधानमंत्री मोदी में पूरा विश्वाश है।

Most Popular