Saturday, June 28, 2025
HomehimachalHimachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ सकता है मौसम,...

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ सकता है मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, अंधड़ का भी अलर्ट

शिमला सहित समूचे प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा सहित सुंदरनगर, भुंतर, बरठीं, धौलाकुआं, चंबा, मंडी और नाहन में दिन के समय पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान में भी सुधार आया है। प्रदेश में बीते दो से तीन दिनों के दौरान सुबह और शाम के समय भी मौसम में ठंडक कम हो गई है। शुक्रवार को भी धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

12 मई की रात से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 12 मई की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। इसी बजह से हिमाचल के कुछ इलाकों में 13 और 14 मई को फिर से बारिश, ओलावृष्टि व बर्फबारी होने की सम्भावना है।

जानिए हिमाचल का अधिकतम तापमान

ऊना 39.0, हमीरपुर 35.8, बिलासपुर 34.0, मंडी 33.4, कांगड़ा 33.0, चंबा 32.9, नाहन 32.8, सुंदरनगर 32.6, भुंतर 31.9, सोलन 30.2, धर्मशाला 29.2, शिमला 24.6 डिग्री सेल्सियस।

हिमाचल में मौसम आज साफ बना रहने का पूर्वानुमान हैं। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में कल से हिमाचल में मौसम करवट लेगा। प्रदेश में 13 से 15 मई तक बारिश, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

Most Popular