Sunday, August 10, 2025
HomehimachalHimachal weather update :हिमाचल में आज, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़

Himachal weather update :हिमाचल में आज, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़

हिमाचल प्रदेश में आज भी मौसम खराब रहेगा। मौसम के बिगड़े मिजाज से हिमाचलवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। विभाग ने आज बारिश और बर्फबारी को लेकर फिर से यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में छह अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है। प्रदेश में छह अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। इस बीच बारिश-ओलावृष्टि के आसार हैं।

सोमवार को लाहुल के सिस्सू व केलांग में भी बर्फ के फाहें गिरे। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हिमपात कम हुआ लेकिन साउथ पोर्टल में दो घंटे के भीतर तीन इंच बर्फ की मोटी परत बिछ गई। सराज क्षेत्र के धार्मिक पर्यटक स्थल शिकारी और शैटाधार में एक बार फिर हिमपात हुआ है।

प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल का न्यूनतम तापमान

प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केलांग में न्यूनतम तापमान सबसे कम 0.2 डिग्री सेल्सियस, शिमला का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री पहुंच गया। नाहन का तापमान 12.5 डिग्री, धर्मशाला का 10.2 डिग्री, मनाली का 6 डिग्री, कल्पा का 2 डिग्री, मंडी का 11.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

हिमाचल का अधिकतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शिमला में अधिकतम तामपान 15.6, कांगड़ा में 23.1, चंबा में 23.0, , हमीरपुर में 25.3, बिलासपुर में 25.5, नारकंडा में 12, भुंतर में 23.8 और सुंदरनगर में 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Most Popular