Friday, April 17, 2026
HomeshimlaHimachal Pradesh Police की कार्रवाई, बस चेकिंग के दौरान 6.330 ग्राम चिट्टा...

Himachal Pradesh Police की कार्रवाई, बस चेकिंग के दौरान 6.330 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार


शिमला: जिला पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा संकट मोचन–तारा देवी–शोघी मार्ग पर नियमित बस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी गौरव ठाकुर पुत्र सुभाष चंद ठाकुर (आयु 29 वर्ष), निवासी ममलिग, जिला सोलन के कब्जे से 6.330 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई।
मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Most Popular