Friday, February 27, 2026
Homehimachalहिमाचल हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी

हिमाचल हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी

https://we.tl/t-VIUbBxbh4f

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। आज सुबह धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने हाईकोर्ट परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, यह धमकी हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक ईमेल पर एक अज्ञात शख्स ने भेजी है। ईमेल मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी।

सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस की टीम ने पूरे परिसर की गहन जांच की। सुरक्षा के मद्देनज़र हाईकोर्ट की निगरानी बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हाईकोर्ट की सुरक्षा को लेकर सभी पुख्ता कदम उठाए गए हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। साथ ही, धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

Most Popular