Monday, August 18, 2025
Homeकुल्लूजवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर मनाली में गणित दिवस का सफल आयोजन

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर मनाली में गणित दिवस का सफल आयोजन

हरिपुर कॉलेज में आयोजित गणित दिवस मौके पर सम्मानित होते विजेता

रेणुका गौतम, कुल्लू : महाविद्यालय हरिपुर मनाली में गणित विभाग ने बहुत उत्साह के साथ गणित दिवस मनाया। विभागाध्यक्ष प्रो० पूजा सोहल ने बताया कि भारत में हर साल 22 दिसंबर का दिन राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित है।

       उन्होंने बताया की भारत के 14वें और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 फरवरी 2012 को मद्रास विश्वविद्यालय में भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन (22 दिसंबर 1887) के जन्म की 125 वीं वर्षगांठ के समारोह के उद्घाटन समारोह के दौरान 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी । तभी से यह दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

             प्रो० पूजा ने बताया कि इस दिवस को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य लोगो को गणित के प्रति उसका महत्व बताने के लिए जागरूक करना है। महाविद्यालय में इस विषय पर “कैसे हुई गणित की रचना” नामक एक पिक्चर दिखाई गई। जिसमे गणित की रचना और इसका इतिहास विद्यार्थियों को बताया गया। इसमें भारत का महत्वपूर्ण योगदान स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस दौरान बहुत सारी प्रतियोगिताओं और खेलों का आयोजन भी किया गया।

         भाषण प्रतियोगिता में प्रथम कनिका, द्वितीय विपाशा व लाकपा तृतीय स्थान पर रहे। सुड़ोकू में प्रथम कनित, द्वितीय भावेश व मणिक तृतीय स्थान पर रहे। रबीक्यूब में प्रथम ऋत्विक, द्वितीय डिम्पल व लाकपा तृतीय स्थान पर रहे। डूडल बनाने में प्रथम मणिक, द्वितीय मदनलाल व सक्षम तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो० कर्म द्वारा सम्मानित किया गया।

        उन्होंने गणित विभाग की प्रमुख प्रो० पूजा सोहल व सभी विजेताओं को बधाई दी व साथ ही गणित विभाग को सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में अलग तरह का कार्यक्रम था जिसमें गणित को कठिन विषय समझने वालों के लिए भरपूर मनोरंजन रहा।

हरिपुर कॉलेज में आयोजित गणित दिवस मौके पर सम्मानित होते विजेता

Most Popular