Friday, March 29, 2024
Homeचुनावमेहनत-ईमानदारी, जिसकी पहचान, वह है धर्मशाला का किसान: नैहरिया

मेहनत-ईमानदारी, जिसकी पहचान, वह है धर्मशाला का किसान: नैहरिया

धर्मशाला: विधायक विशाल नैहरिया ने  पद्दर में किसानों को संबोधित करते हुए किसानों की मेहनत और ईमानदारी को जोड़कर नारा दिया है…मेहनत-ईमानदारी, जिसकी पहचान, वह है धर्मशाला का किसान। विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि इस नारे को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला में किसानों के लिए कार्य होंगे। इसी कड़ी में अप्रैल माह में धर्मशाला में किसानों के लिए मेरा धर्मशाला कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत धर्मशाला में किसानों के उत्पादों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की शहर में बिक्री के लिए न केवल आउटलेट बनाये जाएंगे, बल्कि स्थानीय व्यापारियों का भी सहयोग लेकर किसानों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बेचने की योजना बनाई जाएगी।ग्राम पंचायत पद्दर के घिरथोली में किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में बैंक, कृषि और उद्यान विभाग के उत्पादों और उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसके माध्यम से किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुक्कड़ पंचायत की प्रगतिशील किसान पुनिता देवी, रीता देवी, लक्ष्मी देवी, पूर्णा देवी, विंता देवी, नीमो देवी, निशा देवी, मीरा देवी, पुण्या देवी, अंजना देवी, जदरांगल मिलखराज, घिरथोली निर्मला देवी, तंगरोटी के कुलदेश, अरुणा, वन्दना, सन्तोष, अंजना देवी, संजना देवी और सुमंगला देवी को सम्मानित किया गया।
यह भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद:- कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी, महामंत्री श्री राजेश वर्मा, कार्यकारी महामंत्री बृजलाल कपूर, उपाध्यक्ष श्री राम कृष्ण, राम रशपाल, दिनेश बरसैंन, सचिव रवि कांत शर्मा, सुमन ठाकुर, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम सिंह, भाजपा मंडल धर्मशाला किसान मोर्चा अध्यक्ष शिव कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजीव, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सुन्धु, महिला मोर्चा महामंत्री पवना शर्मा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संसार मित्र और जीत कपूर आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम में यह अधिकारी रहे मौजूद:-उपनिदेशक कृषि विभाग कांगड़ा डॉ राहुल कटोच, कृषि विभाग विकास खण्ड धर्मशाला डॉ शशिकांता, कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ सरिता शर्मा, उद्यान विभाग अधिकारी डॉ लेखराज धीमान, सुभाष पालेकर नेचुरल फार्मिंग खण्ड तकनीकी विशेषज्ञ डॉ चन्दन, जैव नियंत्रक प्रयोगशाला पालमपुर विषयवाद विशेषज्ञ डॉ गौरव सूद, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया धर्मशाला प्रबंधक श्रीमती प्रियंका, कृषि प्रसार अधिकारी अरुण पठानिया, अंकिता, रजनी, श्रुति, संजीव और स्नेहलता, डोगरा इंटरप्राइसेस, शिवा इंटरप्राइसेस, सुर्या इंटरप्राइसेस,  पंवर इंटरप्राइसेस के प्रतिनिधि शामिल रहे

Most Popular