Sunday, March 15, 2026
Homeहिमाचलहस्तशिल्प और हथकरघा निगम ने वितरित किए मास्क

हस्तशिल्प और हथकरघा निगम ने वितरित किए मास्क


मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां उद्योग मंत्री विक्रम सिंह तथा हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने निगम द्वारा निर्मित फेस मास्क भेंट किए।
निगम की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मास्क न केवल परंपरागत हैं बल्कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार भी निर्मित किए गए है। उन्होंने कहा है कि इनके द्वारा न केवल निगम की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी, बल्कि ये लोगों के लिए सुरक्षा में भी सहायक होंगे।
निगम के प्रबंधक निदेशक नीरज कुमार जनरल मेनेजर योगेश व अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Most Popular