Saturday, July 27, 2024
Homeकुल्लूगुलबदन महंत बने भाजपा कुल्लू मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष

गुलबदन महंत बने भाजपा कुल्लू मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष

रेणुका गौतम, कुल्लू : गुलबदन महंत को भाजपा कुल्लू मंडल ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार सहित भाजपा मंडल के वरिष्ठ नेतृत्व से विचारविमर्श करके कुल्लू मंडल अध्यक्ष गुलबदन महंत ने मंडल कार्यकारणी की भी घोषणा कर दी है। कुल्लू भाजपा मंडल ओबीसी कार्यकारिणी में नीरत नैयर और भूषण महंत को महामंत्री, माया राम, रमेश कुमार महंत व कार्तिक महंत को उपाध्यक्ष, अनुज महंत, दिनेश महंत व कमल महंत को सचिव, चंद्रसेन को कोषाध्यक्ष, संजीव महंत को आईटी संयोजक सहित अयोध्या गीर, विजय नैयर, प्रेम दास, अनिल महंत, रविंद्र नैयर, राजेश कुमार महंत, गायत्री महंत, रमेश महंत, ईशांत, जीवन महंत सहित घनश्याम मंहत को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

Most Popular