Saturday, April 20, 2024
Homeकुल्लूपहले पत्नि के प्रेमी पर चलाई गोली.. फिर खुद को भी मार...

पहले पत्नि के प्रेमी पर चलाई गोली.. फिर खुद को भी मार दी गोली

कुल्लू: पर्यटन नगरी मनाली में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई हैं। होटल हिमालयन ओक (Hotel Himalayan Oak) में हुए गोलीकांड की वारदात में दो लोगों की मौत हो गई हैं जबकि एक घायल है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली की दो महिलाओं ने होटल को लीज पर लिया था। बीती रात दोनों महिलाओं ने एक दोस्त को डिनर पर बुलाया था। रात को एक महिला उस दोस्त के साथ कमरे में ठहरी थी। इसी बीच दिल्ली से दोस्त के साथ ठहरी महिला का पति मौके पर पहुंच गया। पत्नी को अज्ञात व्यक्ति के साथ देख उससे झगड़ा करने लगा। महिला के पति ने आवेश में आकर पत्नी के दोस्त पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दोस्त की मौत के बाद महिला के पति ने खुद को भी गोली मार दी है, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं महिला इस घटना में घायल बताई जा रही है। एसपी गुरुदेव शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। शव को कब्जे में ले लिया गया है। उधर बताया जा रहा है कि वारदात आधी रात की है। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। फ़िलहाल पुलिस ने मृतकों सहित घायल महिला की पहचान सांझा नहीं की है।     

Most Popular