Saturday, July 27, 2024
Homehimachalशादी में मिलनी के दौरान फायरिंग, लड़की का चाचा घायल

शादी में मिलनी के दौरान फायरिंग, लड़की का चाचा घायल

कांगड़ा में परागपुर के साथ लगते गांव बलियाणा में शादी के दौरान हुई फायरिंग में लड़की का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार पीजीआइ चंडीगढ़ में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
बलियाणा निवासी रमेश कुमार की बेटी की शादी थी। बरात कलोहा से आई थी। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित सराय के पास मिलनी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच लड़की का भाई अपने पिता की लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से हवाई फायर किया। दूसरा राउंड फायर करने के लिए उसने कारतूस भरा, इसी बीच दंगे पर खड़े होने के दौरान उसका पांव फिसल गया और गलती से ट्रिगर दब गया। बंदूक से निकले छर्रे पास खड़े रमेश के चचेरे भाई सुरेश कुमार के कंधे में जा लगी। उसे टांडा मेडिकल कालेज कांगड़ा से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

Most Popular