Sunday, February 15, 2026
Homeचंबामुख्याध्यापक की रजाई ने हीटर से पकड़ी आग ..जिंदा जला

मुख्याध्यापक की रजाई ने हीटर से पकड़ी आग ..जिंदा जला

प्रतीकात्मक चित्र

चंबा के साहो में एक मुख्याध्यापक की आग लगने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति प्राथमिक पाठशाला में तैनात मुख्याध्यापक का है। जिनकी रजाई को आग लग गई और उनकी मौत हो गई।मृतक मूल रूप से जनजातीय क्षेत्र पांगी के करयूनी गांव का निवासी मुख्याध्यापक कर्म सिंह चंबा के हरिपुर में रहता था बताया जा रहा कि वह अलग कमरे में सोया था जबकि उसकी पत्नी और बेटी दूसरे कमरे में मौजूद थी। रात को सोने के बाद उसने हीटर ऑन रखा जिससे रजाई में आग लग गई और वह सोए-सोए ही जल गया। रात करीब 2 बजे पत्नी व बेटी को जब धुंए की बू आई वे उस कमरे में पहुंची।

जांच अधिकारी रक्षपाल सिंह की अगुवाई में करवाई करते हुए पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा के शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना सदर ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Most Popular