Homehimachalहिमाचल मंत्रियों के सरकारी घरों का बिजली खर्च 18 लाख पार, विधानसभा...

हिमाचल मंत्रियों के सरकारी घरों का बिजली खर्च 18 लाख पार, विधानसभा में खुलासा

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मंत्रियों और कैबिनेट रैंक नेताओं के सरकारी आवासों के बिजली बिल का ब्यौरा सार्वजनिक हुआ। भाजपा विधायकों सुधीर शर्मा और केवल सिंह पठानिया द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी दी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री सुक्खू के शिमला स्थित सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ का जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक का बिजली बिल 3,76,174 रुपए दर्ज किया गया। यह पूरा खर्च सरकारी खजाने से अदा किया गया।

उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के बिजली बिल

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (याट्स प्लेस) – 1,85,480 रुपए

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल – 1,48,723 रुपए

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह – 1,29,459 रुपए

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह – 98,631 रुपए

कृषि मंत्री चंद्र कुमार (क्रिस्टन हाल) – 44,278 रुपए

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान – 29,863 रुपए

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी – 76,155 रुपए

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर (ग्रांट लॉज) – 28,224 रुपए

आर.एस. बाली का बिल सबसे ज्यादा

इन सबमें सबसे ज्यादा बिजली खर्च एचपीटीडीसी चेयरमैन एवं कैबिनेट रैंक प्राप्त आर.एस. बाली के सरकारी आवास का रहा। उनका सालाना बिजली बिल 6,78,892 रुपए दर्ज हुआ, जो मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों से अधिक है।

कुल खर्च और सब्सिडी लाभ

इस तरह मंत्रियों और कैबिनेट रैंक नेताओं के सरकारी आवासों पर सरकार ने एक साल में कुल 17,95,879 रुपए बिजली बिल के रूप में चुकाए। वहीं, “बिजली सब्सिडी छोड़ो योजना” से सरकारी खजाने को इसी अवधि में लगभग 59 लाख रुपए का आर्थिक लाभ हुआ है।

Most Popular