Friday, April 26, 2024
Homeदेशकिसान आंदोलन के चलते प्रदेश सरकार ने की एचआरटीसी की बस सेवायें...

किसान आंदोलन के चलते प्रदेश सरकार ने की एचआरटीसी की बस सेवायें बंद

शिमला 

किसानों के उग्र आंदोलन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दिल्ली के लिए परिवहन सेवाएं बंद कर दी हैं। पहले ये सेवाएं 2 दिन के लिए बंद की गई थीं, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण निगम ने दिल्ली बसें नहीं भेजीं। हालांकि, ऑन ट्रायल शिमला से दिल्ली के लिए साढ़े 11 बजे एक बस भेजी गई है। शाम तक बस गंतव्य नहीं पहुंची है। निगम ने दिल्ली रूट पर जाने वाली बसें चंडीगढ़ तक भेजी हैं। दिल्ली में 5-6 बसें फंसी हैं। आने वाले दिनों में स्थिति ठीक होने पर शिमला से दिल्ली जाने वाली बसें करनाल से बाईपास होकर जाएंगी। पहले मरवाई से होते बसें दिल्ली भेजी जा रही थीं। रूट बदलने से सवारियां जल्द दिल्ली पहुंचेंगी। प्रदेश से दिल्ली के लिए 38 बसें चलाई जा रही थीं। तीन दिन से बसें बंद होने से निगम को लाखों का घाटा हो रहा है। सभी बसें सवारियों से फुल आ रही थीं। दिल्ली में किसान आंदोलन की मार हिमाचल के विंटर सीजन पर भी पड़ रही है। अधिकतर पर्यटक दिल्ली से वोल्वो बसों में शिमला, धर्मशाला, कांगड़ा, मनाली व कुल्लू और खज्जियार जैसे पर्यटक स्थलों में घूमने आते हैं। किसान आंदोलन के चलते कम पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं। वोल्वो बसों में 20 फीसदी तक किराये में कटौती की है। किराया कम होने के बाद आंदोलन से बस सेवाएं रोक दी हैं।

Most Popular