Wednesday, April 24, 2024
Homeकुल्लूहड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतुष्ट शर्मा ने रोगियों को भोजन बांट मनाया...

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतुष्ट शर्मा ने रोगियों को भोजन बांट मनाया अपना जन्म दिवस

रेणुका गौतम, कुल्लू : डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है और अगर डॉक्टर अत्यंत मधुरभाषी और मानव सेवा की भावना से भी ओतप्रोत हो तो कहने  ही क्या। इसी का जीता जागता उदाहरण है कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में बतौर हड्डी रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे डॉक्टर संतुष्ट शर्मा। 

यूं तो यह हमेशा ही अपने मधुर भाषी और रोगियों के प्रति सेवाभाव की भावना के चलते हमेशा ही सभी के प्रिय है, लेकिन अब उन्होंने मानवता का एक और बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। दरअसल डॉक्टर संतुष्ट शर्मा ने अपना जन्मदिवस भी अपनी मानवसेवा की भावना से प्रेरित होकर ही मनाया। दरअसल अस्पताल में दिनभर रोगियों की सेवा करने के पश्चात शाम को उन्होंने अस्पताल के मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भोजन की व्यवस्था की और खुद अपने हाथों से उन्हें भोजन बांटा। मरीजों और तीमारदारों के लिए भोजन की व्यवस्था उन्होंने प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था अन्नपूर्णा के माध्यम से की। अन्नपूर्णा संस्था लंबे समय से कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में सेवा कर रही है।

गौरतलब है कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतुष्ट पिछले तकरीबन 2 वर्षों से कुल्लू अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वह चंबा मेडिकल कालेज में सेवा दे चुके हैं। वह कुल्लू अस्पताल में कई जटिल ऑपरेशन जैसे नी रिप्लेसमेंट, हिप रिप्लेसमेंट इत्यादि सफलतापूर्वक कर चुके हैं और जनता के बीच काफी लोकप्रिय है। और अब अपना जन्म दिवस रोगियों की इस तरह से सेवा करके मनाते हुए उन्होंने मानवता के प्रति अपने सेवाभाव का एक और बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। सभी जिला वासियों ने उन्हें जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी।

Most Popular