Friday, October 18, 2024
Homehimachalदीन दयाल उपाध्याय की दूरदृष्टिता और अन्तोदय की भावना आज कर रही...

दीन दयाल उपाध्याय की दूरदृष्टिता और अन्तोदय की भावना आज कर रही आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य पूरा : राकेश जमवाल

भाजपा महाअभियान सदस्यता अभियान में लें बढ़ चढ़ कर भाग

सुन्दरनगर : भारतीय जनता पार्टी बुधवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए । इस अवसर पर सुन्दरनगर से विधायक राकेश जमवाल ने इलाका डैहर के सोहर में पाटी कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और भाजपा के महासंपर्क अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर पर सदस्यता का महाभियान चलाया व हर बूथ पर 100लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया । उन्होंने बताया बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित सभी प्रमुख नेता बूथ स्तर पर पार्टी के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुए ।

इस अवसर पर विधायक राकेश जमवाल ने कहा आज से 70 साल पहले देश के निर्माण में उनके द्वारा अपनाई गई दूरदृष्टि और कड़ी मेहनत को याद दिलाना चाहता हूं। उनके सिद्धांतों का पालन आज भी तब देखने को मिलता है जब हम देश की प्रगति को देखते हैं। हम सभी जानते हैं कि वह हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं के बारे में सोचते थे और उन्हें हमेशा सबसे ऊपर रखते थे। वह हमेशा सभी के प्रति सहानुभूति रखते थे और आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण का पालन करते थे। उनके दृष्टिकोण के कारण ही भारत के लोग घातक कोविड-19 के दौरान संसाधनों का उचित लाभ उठा पाए।”

उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय की वजह से ही देश के गरीब लोग और किसान उन्हें दिए जाने वाले लाभों का लाभ उठा पा रहे हैं। “यह उनकी वजह से ही है कि देश के गरीब लोग और किसान लाभ उठा पाए हैं। उन्होंने हमेशा देश को एक कदम आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके विजन पर चलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने में सक्षम हुए हैं। यह उनकी दूरदृष्टि की वजह से ही भाजपा पार्टी कांग्रेस को हराने में सक्षम हुई है।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष बैरागी राम, पूर्व प्रधान लेख राम, राम प्रकाश, बूथ अध्यक्ष दिनेश , बलवंत, राकेश, निशा और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Most Popular