Tuesday, April 16, 2024
Homeलाइफस्टाइलदैनिक राशिफल: आज के दिन क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

दैनिक राशिफल: आज के दिन क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

आज तारीख है 13 अगस्त 2022 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. 

मेष राशि
मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक कार्य बढ़ेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि
आत्मविश्वास में कमी रखेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा कष्टमय रहेगी। सुखद समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि
कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। कार्य में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। व्यापारिक उन्नति करेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी ।खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा करियर में एक नई उछाल आ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार में कोई आयोजन रख सकते हैं जिसमें रिश्तेदारों का आना जाना होगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने उलझे कार्य बनते हुए नजर आएँगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक क्षेत्र में किसी की सहायता से बिगड़ा काम काम बन सकता है। सेहत में सुधार होगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि
आज ज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना होगा वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें बेवजह बहस में न पड़े। व्यापारी जन पूँजी निवेश करते समय सावधानी बरतें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। धन संबंधी मामले उलझ सकते हैं जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

तुला राशि
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है लेकिन घरेलू जीवन में विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा, कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग का अभाव रहेगा। लंबे समय से चल रही अदालती मुकदमे आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों के लिए समय कठिन रह सकता है इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक राशि
आज आज के दिन आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में बहुत समय से अटका कोई जरूरी काम अवश्य पूरा होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

धनु राशि
आत्मसंयत रहें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खर्चों में कमी आ सकती है।

मकर राशि
वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु क्रोध पर नियन्त्रण रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

कुंभ राशि
मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों से भी बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मीन राशि
 शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार की समस्या परेशान करेंगी। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।

Most Popular