Wednesday, April 17, 2024
Homeलाइफस्टाइलदैनिक राशिफल: आज के दिन क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

दैनिक राशिफल: आज के दिन क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

आज रक्षाबंधन का पावन त्योहार है आज बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा का पवित्र सूत्र बंधेंगी। रक्षाबंधन का दिन कई राशियों के लिए अच्छा साबित होगा, तो कई राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। 

मेष राशि
मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार के लिए किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

वृष राशि
आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों के साथ दूरस्‍थ यात्रा पर जा सकते हैं। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

मिथुन राशि
 व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि
आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। बहुत समय बाद आपका मन प्रसन्न व शांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में वाणी की मधुरता से सबका सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए कार्यालय का वातावरण बोझिल हो सकता है संयम से काम लें। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

सिंह राशि
आज आप आर्थिक रूप से परेशान रह सकते हैं। मन में बेचैनी का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश सोच समझकर करें,अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में आखिरी समय में फेरबदल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यावसायिक मामले सुलझेंगे। आर्थिक योजनाएं सफल रहेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा, मान सम्मान की प्राप्ति होगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो शुभ फलदायक रहेगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे l कार्यक्षेत्र में आपका यह आत्मविश्वास व आपकी मजबूती आपकी छवि में चार चाँद लगा सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों को लेकर मन परेशान हो सकता है किंतु अकस्मात धन लाभ भी होगा। कार्यालय में वाद विवाद की स्थिति से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन शुभ रहेगा । आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को कोई व्यापारिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है मनचाहे स्थान पर परिवर्तन हो सकता है। छात्रों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के योग हैं।

धनु राशि
वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा। शैक्ष‍िक कार्यों में लंबे समय से चले आ रहे व्‍यवधान से राहत मि‍लेगी।

मकर राशि
 मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आय में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

कुंभ राशि
परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खानपान के प्रति सचेत रहें। खर्चे अधिक रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार के स‍िलस‍िले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि
 मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। खर्चों की अध‍िकता हो सकती है। क्रोध एवं आवेश से परेशान रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।

Most Popular